Noida News : सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक
Meeting of BJP Kisan Morcha regarding service fortnight
भारत
RP Raghuvanshi
23 Sep 2022 06:22 PM
Noida News : नोएडा । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में सेक्टर 116 स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया , इस बैठक में प्रधानमन्ंाी नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 'सेवा पखवाड़े' के अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें सौरव बैसोया को कार्यक्रम जिला संयोजक और विष्णु दत्त शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया।
Noida News :
इस बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला प्रभारी महेश अवाना, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, जिला मंत्री अनिल मास्टर, सर्वेश कुमार सिंह, विजय अवाना, जिला कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, जिला कार्यकारणी सदस्य भागवत दयाल शर्मा, धर्मेन्द्र नंदा, अशोक यादव और मुकेश शर्मा, लीलू अवाना, बबलू यादव, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।