Noida News : नोएडा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश के दिशा-निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सम्मन सैंल के प्रभारी एवं समस्त थाना पैरोकार के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थितगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित किये गये वादों के नोटिस/सम्मन का अधिक से अधिक तामील कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Noida News :
बैठक में जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर के साथ श्री सतेन्द्र कुमार, मिन्टू, धर्मेन्द्र राना, कुंवरपाल, अमरपाल मलिक, राहुल, विनय, प्रशान्त , रोहित, सन्नी कुमार, आदित्य कुमार, नवीन खैर, राहुल कुमार, सचिन कुमार, संजीव कुमार, नईम खांन, अंकित कुमार, सुनील कुमार आदि थाना पैरोकार उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी, सम्मानित सम्पादक, दैनिक समाचार पत्र एवं इलैक्ट्रौनिक मीडिया व सोशल मीडिया तथा एफ0एम0 रेडियो आदि के माध्यम से नि:शुल्क प्रभावी व्यापक प्रचार-प्रसार करने का कष्ट करें।