Noida : नोएडा । नोएडा शहर की समस्याओं को लेकर कोनरवा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर में बढ़ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। कोनरवा नोएडा चैप्टर ईसी ने विशेष आमंत्रित पी.एस.जैन, अध्यक्ष कॉनरवा के साथ संयोजक ब्रिगेडियर अशोक हाक की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में पर्याप्त पेयजल की अनुपलब्धता और घटते भूजल के मुद्दा, बिजली कटौती, बाजारों, पैदल रास्तों, सार्वजनिक आम क्षेत्रों पर अतिक्रमण। ब्रह्मपुत्र बाजार, सेक्टर-29, विशेष रूप से गोदावरी मार्केट, सेक्टर-37 में खुले में नशीली दवाओं और पीने सहित असामाजिक तत्वों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई। बैठक में बी.बी.वालेचा, श्रीमती किरण भारद्वाज, श्रीमती अहलूवालिया, पी के अग्रवाल, गिरीश कपूर, मुकुल वाजपेयी, लोकेश कश्यप, कटारिया ने भाग लिया।