Noida News : आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:18 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:18 PM
Noida : नोएडा । सेक्टर-34 सामुदायिक केंद्र में सेक्टर की सुरक्षा के सम्बंध में फेडरेशन आर डब्ल्यू ए सेक्टर-34 और सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के बीच बैठक आयोजित हुई । बैठक में अध्यक्ष के के जैन द्वारा सेक्टर-34 स्थित मुख्य पार्कों में शाम के समय असामाजिक तत्वों के आने की शिकायत के मद्देनजर सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ाये जाने एवं सेक्टर-34 के मुख्य मार्गों पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाये जाने के लिए कहा।
आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा सेक्टर-34 की समस्त अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए को पार्किंग स्टीकर पत्र जारी करने, सेक्टर से लावारिस वाहनों को हटाये जाने एवं साइबर क्राइम रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम करवाने के लिए कहा।
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा द्वारा,पुलिस बैरिकेडिंग लगाये जाने, आरडब्ल्यूए को स्टीकर पत्र जारी करने,साइबर क्राइम बचाव जागरूकता कार्यक्रम किये जाने, पुलिस गश्त बढ़ाये जाने, अपार्टमेंट गेटों पर पीसीआर द्वारा इंट्री करने आदि के लिए पूर्ण आश्वस्त किया गया।
इस दौरान थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह, अरावली चौकी इंचार्ज बृजलाल यादव, फेडरेशन आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 अध्यक्ष के के जैन, महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार,सुधीर चौधरी,के सी रावत,जगदीश जोशी,कुलदीप मुंशी,एम सी भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।