Noida News : पीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा
Memorandum addressed to PM handed over to Municipal Magistrate
भारत
RP Raghuvanshi
03 Nov 2022 11:05 PM
Noida News : नोएडा। भारतीय किसान संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेन्दर वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने एन.टी.पी.सी. दादरी पर किसानों व महिलाओं पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि किसान एन.टी.पी.सी दादरी पर शान्ति पूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
Noida News :
समस्या के समाधान के बजाय किसानों पर प्रशासन द्वारा बल प्रयोग किया गया। जिसमें प्रदर्शन कर रही महिलाओं व किसानों को गम्भीर चोटे आयी है। मामले की न्यायिक जाँच होनी चाहिए।
जिन किसानों की गिरफ्तारी हुई है जिन्हें तुरन्त बिना शर्त रिहा किया जाए। प्रभावित गाँवों में पुलिस बल की अत्यधिक संख्या में उपस्थित डर का माहौल बनाये हुए हैं वहा शान्ति व्यवस्था बहाली हो, अन्यथा भारतीय किसान संगठन देश भर में आंदोलन करने में बाध्य होगा। बहुत जल्दी भारतीय किसान संगठन का एक दल एन.टी.पी.सी. से प्रभावित गाँवो में जायेगा।
इस मौके पर ऋषिपाल, इंद्रजीत, रहिसुद्दीन, अनिल प्रजापति, शकील आदि लोग उपस्थित थे।