Noida News: मिट्टी बचाने के लिए प्रधानमंत्री को भेजा संदेश
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:55 AM
नोएडा (चेतना मंच)। वैश्विक अभियान मिट्टी बचाओ के तहत सरला चौपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जुड़कर मिट्टी बचाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम पत्र, ऑडियो संदेश व पोस्टर बनाकर भेजे। डीएवी स्कूल के छात्रों ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र संदेश में बताया है कि भूमि को वनस्पति तथा पेड़ पौधों की छाया से ढक कर हम सब मिट्टी की गुणवत्ता बढा सकते हैं। ईशा फाउंडेशन से रोहन शर्मा ने स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आई.पी. भाटिया तथा छात्रों के प्रयासों की सराहना की। प्रिंसिपल श्रीमती भाटिया ने सभी छात्रों से कहा कि अगर भावी पीढ़ी अभी से अपनी जिम्मेदारी समझे और उसे निभाए तो हमारे देश की मिटटी फिर से सोना उगलेगी।