Noida News : स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन की शुरूआत
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 03:37 PM
Noida : नोएडा । भाजपा का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यालय सेक्टर 116 पर जि़ला अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं जि़ला प्रभारी बसंत त्यागी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत प्रभातफेरी का आयोजन हुआ जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन हुआ जिसके लिए एल.ई.डी की व्यवस्था की गयी। जि़ला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा जिस तरह से भाजपा ने नोएडा में प्रचंड जीत दर्ज करी है उससे हम सभी को गौरवान्वित किया है।
जि़ले के साथ-साथ हर मंडल में भी स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह मंडल में सेक्टर 110 मार्केट, सरस्वती शिशु मंडल में धवलगिरी सेक्टर 11, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेक्टर 116, महाराणा प्रताप मंडल के गिजोड़ गाँव, कृष्णा नगर मंडल में बुद्धविहार, चौटपूर कॉलोनी, अटल बिहारी वाजपायी मंडल में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 40, सैनिक विहार मंडल मे सदरपुर कॉलोनी, दीन दयाल उपाध्याय मंडल में सेक्टर 27 पर आयोजित हुआ।स्थापना दिवस के मौक़े पर पार्टी प्रदेश में माइक्रो डोनेशन भी शुरू की है, जो नमो ऐप के माध्यम से शुरू होगा जहां लोग नमो ऐप से डोनेशन कर सकते हैं। ये डोनेशन 5 रुपए से ले कर 1000 रुपए तक कर सकते हैं।
कार्यक्रम में गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जि़ला प्रभारी बसंत त्यागी, जि़ला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री चांदीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, मंत्री चमन अवाना, एस पी चमोली, प्रमोद बहल, रवि यादव, अमरीश त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, नीता बजपाई, अर्पित मिश्रा, मल्लिकेश्वर झा, शिवांश श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, प्रवेश चौहान, अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, पंकज झा, सुराजपाल राणा, बबलू यादव, गोपल गौर, राम मेहर कौशिक, कल्लू सिंह, करतार चौहान, बिजेंद्रा नागर, हर्ष चतुर्वेदी, सचिन अंबावत, अहसान खान, बृजपाल चौहान, ओम् यादव, पूनम सिंह, राजीव त्यागी, नरेश शर्मा, योगेन्द्र चौधरी, भूपेश चौधरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।