
Noida News: Mirror roaming in the city[/caption]
सेक्टर-14 का सामुदायिक भवन पूरा इस सैक्टर का समुदाय ही इस्तेमाल कर रहा है। इस भवन में सेक्टर के बाहर की शादियाँ नहीं होती। सामुदायिक भवन की पहली मंजिल पर जिम, दूसरी मंजिल पर बैडमिंटन कोर्ट। (सिंथेटिक फलोरिंग वाला)। ओपन एरिया में एक तरफ अत्यंत खूबसूरत पार्क, दो हिस्सों में एक में टेनिस कोर्ट (सिंथेटिक फलोरिंग वाला)। दूसरे हिस्से में बॉस्केट बॉल एंड बॉलीबाल कोर्ट है। सामुदायिक भवन की एंट्रैन्स पर ही आरडब्लूए का ऑफिस ओर लाईब्ररी है जहां बैठकर बच्चे पढाई तथा अन्य कई ऐक्टिविटीज सीखते हैं। यानि के यहाँ रहने वालों के मानसिक और फि़जि़कल हर तरह की सेहत का ध्यान यहाँ की आरडब्लूए कर रही है। नोएडा प्राधिकरण फोगिंग, स्प्रे करके जाता है। लेकिन सैक्टर की अपनी मशीनें भी फॉगिंग तथा स्प्रे आवश्यकता अनुसार करती हैं।
[caption id="attachment_89823" align="aligncenter" width="630"]
Noida News: Mirror roaming in the city[/caption]
फिर भी है समस्याएं
सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनिल कुमार त्यागी बताते हैं कि यंू तो उनका सेक्टर एक आदर्श सेक्टर है। फिर भी कुछ स्थाई समस्याएं मौजूद हैं। उनकी सबसे बड़ी समस्या सेक्टर के एक किनारे से बहने वाला दिल्ली का गंदा नाला है। इस नाले से होकर दिल्ली की ढ़ेर सारी गंदगी यहां से गुजरती है उस गंदगी के कारण नाले की तरफ वाले घरों में रहने वाले नागरिकों को बदबू झेलनी पड़ती है। सेक्टर के नागरिकों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं, किन्तु यह समस्या अभी भी बनी हुई है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी बताते हैं कि इसी वर्ष-2023 के जनवरी में फोनरवा (फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए) ने नोएडा प्राधिकरण के साथ एक बैठक की थी। बैठक में हमने अपनी कुछ मांगें प्राधिकरण के सामने रखी थीं। जैसे कि सेक्टर में एक बहुत बड़ा पार्क है जिसमें पुराना पम्प हाउस लगा हुआ था उसे हटाकर वहां कुछ आकर्षक हट्स......... बना दी जाएं। पुराना सैक्टर है इसलिए पानी की पाइप लाइन भी पुरानी हो गई है उसे अब बदल दिया जाए। सैक्टर के गेट नंबर-1 और नंबर-2 पर टाइल्स लगा दी जाएं।
आरडब्ल्यूए का परिचय
सैक्टर-14 की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनिल कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष सुधीर नंदराजोग, महासचिव शमामा अनीस, कोषाध्यक्ष अर्चना सिंघल, सह सचिव जसविंदर गंभीर तथा कार्यकारिणी में संगीता महेंद्रु, सुशील अग्रवाल, पवन चड्ढा, रघु टंडन, रोज़ा बसंती, सुरेखा गुप्ता, अल्का अग्रवाल, शिवेंद्र द्विवेदी, के.के. माथुर, रवि कौल, मुकेश गुप्ता, मेघा डोगरा, बसंत सोनी व वंदना जैन शामिल हैं।