Noida news : उत्तराखंड से लापता महिला को परिजनों से मिलवाया
Noida news: Missing woman from Uttarakhand was introduced to her relatives
भारत
RP Raghuvanshi
16 Dec 2022 04:38 PM
Noida news : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने उत्तराखंड में अपने परिजनों से बिछड़ी महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि एएचटीयू की टीम ने सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में एक महिला की काउंसलिंग की। इस महिला को थाना रमाला जिला बागपत पुलिस द्वारा अपना घर आश्रम में लाया गया था। काउंसलिंग के दौरान महिला ने अपने गांव का नाम तेलीपुरा मुरादाबाद बताया। इस पर टीम ने गूगल मैप से गांव को सर्च किया। एएचटीयू की टीम ने गांव के ग्राम प्रधान का फोन नंबर लेकर उस से बात की। ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस ने महिला के भाई से संपर्क किया। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन गत 2 नवंबर को वह अपने पति के साथ कलियर शरीफ दरगाह रुड़की उत्तराखंड में दर्शन को गई थी। यहां वह गुम हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और उसके ना मिलने पर खासे परेशान थे। सूचना मिलने पर महिला का भाई नोएडा पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।