
Mission of Asaram Bapu | भूपेंद्र भटनागर | 3 अगस्त 2023 | चेतना मंच
Noida News: आसुमल सिरुमलानी हरपलानी यानि आसाराम का जन्म 17 अप्रैल 1941 को हुआ था। वह एक भारतीय धार्मिक नेता थे और बाद में एक सजायाफ्ता बलात्कारी पाये गए। आसाराम 1970 के दशक की शुरुआत में सुर्खियों में आना शुरू हुए। 2013 तक उन्होंने भारत और विदेशों में 400 से अधिक आश्रम और 40 स्कूल स्थापित कर लिए थे।
Greater Noida News : अवैध अतिक्रमण, बलात्कार, अपहरण और गवाह व सबूतों से छेड़छाड़ के संबंध में आसाराम के खिलाफ कई कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। 2018 में, जोधपुर में एक विशेष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अदालत के विशेष न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा द्वारा आसाराम को एक नाबालिग लड़की के बलात्कार का दोषी पाया गया था और वर्तमान में वह आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे हैं। दिसंबर 2017 में, आसाराम को भारत में हिंदू संतों और साधुओं के शीर्ष संगठन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा नकली बाबा घोषित किया गया था।
[caption id="attachment_105528" align="aligncenter" width="700"]
आसाराम पुलिस की गिरफ्त में[/caption]
Hindi News : आसाराम के भक्तों ने एक मुहीम छेढ़ दी है जो सोशल मीडिया पर ज़ोरों-शोरों से ट्रेंड हो रही है। आसाराम के समर्थकों का कहना है कि बापू को पिछले तकरीबन दस सालों से कई झूठे केस में फसाया गया है। इसके पीछे पश्चिमी ताकतों एवं अलगाववादियों का हाथ है जिनके साथ कुछ जयचंद भी मिले हुए हैं जो भारतीय संस्कृति को और सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं।
https://twitter.com/SuratAshram/status/1686927392189870080?s=20Mission of Asaram Bapu : आसाराम के अनुयाइयों के मुताबिक सनातन योद्धा संत शिरोमणि बापू (Asaram Bapu) ने पूरे विश्व में सनातन धर्म संस्कृति के सांस्कृतिक मूल्यों को समझाया और वैलेंटाइन-डे के स्थान पर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की शिक्षा दी। उनके समर्थकों के मुताबिक आसाराम बापू का मिशन केवल संस्कृति की रक्षा और सेवा है।
कई भक्तों का कहना है कि जिस प्रकार बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूरे विश्व मे सनातन का प्रचार कर रहे है, वैसे ही आसाराम बापू का मिशन भी भारत को विश्वगुरु बनाना और सनातन धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों को बचाना है। आसाराम आध्यात्मिक क्रांति लाने वाले सनातन योद्धा हैं। इसीलिए वह 10 साल से झूठे मुकदमों में फंसे हुए हैं।
https://twitter.com/MayurAherrao/status/1686932883846696961?s=20Mission of Asaram Bapu : अगर इन समर्थकों की माने तो असली कहानी यह है कि जब समाज अपने सांस्कृतिक मूल्यों से वंचित हो रहा था और धर्मांतरण का दीमक उसकी जड़ें खा रहा था, तब सनातन योद्धा आसाराम बचाव के लिए आए। आसाराम बापू का मिशन सांस्कृतिक पतन को रोकना था और वह लाखों लोगों को घर वापसी में सक्षम बनाकर सफल हुए।
Noida News
कई लोगों का मानना है कि सनातन योद्धा संत शिरोमणि ने सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया और लोगों को अपने धर्म और संस्कृति से फिर से जोड़ा और युवा सेवा संघ के माध्यम से लाखों युवाओं को संयम और ब्रह्मचर्य की शिक्षा दी।
https://twitter.com/ojaswihindustan/status/1686928461624139776?s=20खबरों के मुताबिक आसाराम के भक्त सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए है और आसाराम का प्रचार करते हुए यह कह रहे है कि बापू ने जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने की और आदिवासियों के घर वापसी मुहीम चलाई थी जिसकी वजह से उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए गए है और उनकी गिरफ्तारी के बाद धर्म परिवर्तन करने वाले संगठन वापस सक्रिय हो गए और उनकी तेज़ी से वृद्दि हुई है।
Greater Noida News
फिलहाल आसाराम पर लगे भूमि अतिक्रमण, बलात्कार, अपहरण और गवाहों को धमकाने के आरोप झूठे साबित करना इतना आसान नहीं है क्योंकि पुलिस की छानबीन के बाद आसाराम पर आईपीसी की धारा 342, 376, 506 और 509 के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धारा 8 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 23 और 26 के तहत आरोप लगाए गए थे जो साबित होने के बाद आसाराम को जेल मे डाल दिया गया था।
https://twitter.com/vinaypatel2536/status/1686930877828452353?s=20Mission of Asaram Bapu : हम जानना चाहते हैं कि इस विषय में आपका क्या मानना है? क्या आसाराम निर्दोष है जैसा कि उनके समर्थक प्रचार कर रहे है या यह बस आसाराम की छवि सुधारने के लिए आँखों मे धूल झोकीं जा रही है ? अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर भेजें।