Noida News : 'वॉल पेंटिंग के नाम पर जनता के पैसे का दुरुपयोग'
भारत
RP Raghuvanshi
13 Apr 2022 05:46 PM
Noida: नोएडा । एक समाजसेवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को पत्र लिखकर नोएडा में स्वच्छता के नाम पर वॉल पेंटिंग में हो रहे खर्च को जनता के पैसे का दुरुपयोग बताया।
लिखे पत्र में विकास पाराशर ने कहा कि बिना किसी उद्देश्य तथा संदेश के स्वच्छता के नाम पर वॉल पेंटिंग की जा रही है। इसमें प्राधिकरण कई लाख रुपए खर्च कर चुका है। यह जनता के धन का सीधा अपव्यय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस वॉल पेंटिंग पर रोक लगाई जाए। जिससे जनता के धन का अपव्यय रोका जा सके । उन्होंने कहा की वर्तमान में इस पेंटिंग का कोई भी उपयोग नहीं है।