Noida News : विधायक ने दिया ग्रामीण समस्याएं सुलझाने का आश्वासन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:40 AM
Noida: नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह (Noida MLA Pankaj Singh) ने कहा कि ग्रामीण समस्याएं सुलझाने में वे हमेशा सजग रहे हैं तथा आगे भी प्रयत्नशील रहेंगे। वे नोवरा सम्मान पाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा नोएडा विधायक पंकज को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि पिछले कई वर्षों में विधायक के आने से गाँवों के बहुत से ऐसे काम हुए हैं जिनसे गाँवों में विकास और बदलाव दोनों आये हैं संस्था के उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा की गाँवों की आवाज़ अब बड़े स्तर पर जाने लगी है।
संस्था विधायक के साथ मिलकर ग्रामीण मुद्दों को उठाती रहेगी जिससे ज़्यादा से ज़्यादा ग्रामीण क्षेत्र का फ़ायदा हो सके।