Noida News : विधायक ने किया कई गांवों में तूफानी दौरा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:06 AM
Noida नोएडा । भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान का आयोजन नोएडा विधानसभा के विभिन्न गांव अट्टा, हरौला, झुंडपुरा, बहलोलपुर और बरौला में किया गया। जिसमे मुख्य अथिति प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह उपस्थिति रहे। इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने अट्टा हरौला झुंडपुरा और बरौला, बहलोलपुर सहित विभिन्न गांव का दौरा किया।
उन्होंने पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांव के बूथ अध्यक्ष और किसानों से मिला कर संवाद किया। विधायक ने किसानों और बूथ अध्यक्षों से उनकी समस्याओं को सुना।
विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चल रही किसानों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की हर समस्या का निदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव डिंपल आनंद जिला मंत्री प्रमोद बहल, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, बबलू यादव, कल्लू सिंह, अशोक मिश्रा, अमित त्यागी मुक्तानंद प्रधान जी, रवि अवाना, रागनी गायक महाशय ब्रह्पाल नागर जी ,रामेश्वर यादव सहित गणमान्य सैकड़ों किसान एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।