Noida News : मोदी सरकार ने राष्ट्र को सशक्त व समृद्घशाली बनाया : राधामोहन सिंह
Noida News : Modi government made the nation strong and prosperous: Radha Mohan Singh
भारत
चेतना मंच
18 May 2023 04:48 PM
Noida News : सेक्टर-73 के शौर्य होटल में भाजपा पक्षिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में पक्षिम उत्तर प्रदेश से सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, नव युक्त मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी जिलों के अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने की।
Noida News :
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रभारी और पूर्व मंत्री राधा मोहन सिंह एवं उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रहे। इस क्षेत्रीय बैठक में मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हम यह महासंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक करेंगे। मोदी सरकार ने 9 वर्ष में आदित्य उपलब्धियां हासिल की हैं उनको लेकर पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान जिसमें यापक जनसंपर्क, लाभार्थी जनसंपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से जनसंपर्क किया जाएगा। इसमें लोकसभा विधानसभा एवं बूथ स्तर तक के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक 19 मई में संपन्न होगी, उसके बाद जिला कार्यसमिति की बैठक 20 और 21 मई में संपन्न होगी। जिला बैठक में सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, महापौर नगर, पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रहेंगे।
1 जून से 20 जून तक विधानसभा पर कार्यक्रम होंगे जिसमें मोर्चों के सम्मेलन, लाभार्थियों सम्मेलन, 21 जून को योग दिवस सभी बूथों पर मनाया जाएगा। इस के साथ ही महासंपर्क अभियान के तहत ढाई सौ विशिष्ट परिवारों की सूची तैयार होगी जिनसे हर बूथ पर वहाँ पर सभी पदाधिकारी लोगों से जनसंपर्क करेंगे। प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया जाएगा जो हर बूथ पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के सफल 9 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया गया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया गया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है एवं भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।
बैठक समाप्ति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने नोएडा के जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता और सभी पदाधिकारी को इस सफल बैठक के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री सुभाष यधुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह, राज्य सभा सांसद कांता कर्दम, मोहित बैनीवाल, सतपाल सेनी, गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा, ग़ाजिय़ाबाद सांसद जनरल वी.के. सिंह, सांसद संजीव बालियान, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नगर, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, विकास गुप्ता, डॉ चंद्र मोहन, नोएडा जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता, बीजेंद्र नागर, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, तन्मय शंकर, प्रमोद बहल, गिरीश कोटनाला, चमन अवाना, डॉ प्रसेनजित, शिवंश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।