Noida News : सांसद व विधायक ने किया सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:05 PM
Noida: नोएडा। आज गौतमबुद्धनगर के सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-63ए में सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया। इस सामुदायिक के निर्माण में करीब 3.52 करोड़ की लागत आएगी।
इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री चंदगीराम यादव, डिम्पल आनंद, करतार सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली समेत कई सेक्टरवासी, भाजपा के कार्यकर्ता व प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद थे।
बता दें कि यह सामुदायिक केन्द्र 1900 वर्ग मीटर में बनाया जा रहा है। जिसमें भूतल व प्रथम तल पर 450-450 वर्ग मीटर का निर्माण कराया जाएगा।बता दें कि सेक्टर-63ए में इसके पूर्व भी प्राधिकरण द्वारा 282.34 लाख रूपये से ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी का कार्य, 26.55 लाख से नालियों की मरम्मत का कार्य, 152.91 लाख रूपये से 5 फीसदी कोटे के भूखंड क्षेत्र में आंतरिक सड़कों का निर्माण व रिसर्फेसिंग कार्य, कराया जा चुका है। यहां पर कई कार्य प्रगति पर है तथा कुछ नये कार्य प्रस्तावित भी है।