Noida: नोएडा । एमएसएमई स्टार्टअप फॉर्म भारत की बैठक उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष गुप्ता को नोएडा संकल्प चैप्टर का अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी नोएडा के शांतनु मित्तल को उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी विक्रम सेठी को सचिव एवं डॉ. अमित शुक्ला को समन्वयन की जि़म्मेदारी दी गयी।
इस मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि एमएसएमई अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। इस सेक्टर में 11 करोड़ रोजगार का सृजन हो रहा है। देश की जीडीपी में 30 प्रतिशत की सहभागिता हैं, आज खादी का भी विकास हो रहा है। आज दुनियाभर में खादी डेनिम निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज देश में आठ लाख करोड़ रुपये का कच्चा तेल आयात किया जा रहा है। अब एथेनॉल जो गन्ने से बन सकता है, इससे हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल, फोरम के मुख्य संरक्षक डा. विजय चैथाईवाले, एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार शाह एवं राष्ट्रीय महासचिव अमित पारिख ने सभी को बधाई दीं व ऊधमी हित में अधिक से अधिक कार्य करने पर बल दिया।