Noida News : एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा ने निकाली तिरंगा यात्रा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:23 PM
Noida : नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के सदस्यों ने शुक्रवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली।
सेक्टर-10 के डी-176 स्थित एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के जिला कार्यालय से पदयात्रा की शुरुआत हुई। इसमें संस्था के सदस्य हाथों में तिरंगा लहराते हुए और देश भक्ति के गीत गाते, झूमते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा औद्योगिक क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए बी-44, सेक्टर 10 स्थित अध्यक्ष शिव कुमार राणा और सचिन भाई के नोएडा कार्यालय होते हुए जिला कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। संस्था के कार्यालय पर उद्यमी सदस्यों को ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का संकल्प दिलाया गया। यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने देश को नई दिशा देने और देश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का अभियान चलाया है। संस्था के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने उद्यमी साथियों के साथ विमर्श के बाद संस्था की ओर से तिरंगा झंडा वितरण करने का निर्णय लिया है।