Noida News : आइटीबीपी का फिजिकल टेस्ट देने आया मुन्ना भाई गिरफ्त में
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
RP Raghuvanshi
01 Jun 2022 07:59 PM
Noida: नोएडा। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) में फिजिकल टेस्ट देने आए एक अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक का मिलान नहीं होने पर हिरासत में लिया गया है। आइटीबीपी के अधिकारियों ने उसे थाना सूरजपुर पुलिस को सौंप दिया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप ने बताया कि आइटीबीपी में कांस्टेबल पद के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए अमोल शर्मा को बायोमैट्रिक्स का मिलान न होने पर पकड़ा गया। इसके पश्चात आईटीबीपी के अधिकारियों ने उसे थाना सूरजपुर पुलिस को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अलीगढ़ के रहने वाले अमोल शर्मा की रिटर्न परीक्षा किसी अन्य व्यक्ति ने दी थी। आज वह अपना फिजिकल टेस्ट देने आया था। इस दौरान बायोमैट्रिक्स का मिलान न होने पर अधिकारियों को संदेह हुआ और उसे हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।