Noida : नोएडा । सेक्टर-34 में बने नारी निकेतन को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना घर आश्रम संस्था को सौंप दिया है। जिसके साथ ही नोएडा में अपना घर की पहली शाखा शुरू हो चुकी है। अपना घर आश्रम संस्था के संस्थापक डॉक्टर बी एम भारद्वाज के सानिध्य में अपना घर आश्रम संस्था की टीम अब नारी निकेतन में प्रभु जनों की सेवा करेगी।
सेक्टर-34 में 1 मई से अब (अपना घर आश्रम) संस्था प्रभु जनों की निस्वार्थ सेवा करेगी। इसमें संरक्षक सदस्य रतन हवेलिया, अध्यक्ष नानूराम जिंदल, सचिव विष्णु गोयल, वित्त सचिव निरंजन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती शालू गोयल, सलाहकार ताराचंद तायल एवं नवल दारूका , वित्तीय सलाहकार विनोद गोयल, सेवा प्रमुख श्रीमती सोनिया भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य कपिल लखोटिया, दिनेश चांडक, संजय गोयल, प्रदीप सिक्का, मुकेश शर्मा, कैलाश जिंदल, एनके अग्रवाल, डॉ. इला जैन, राजीव गोयल को मनोनीत किया गया है।