Noida News : दबे कुचले और कमजोरों की आवाज थे नेताजी : देवेंद्र अवाना
मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते पार्टी के नेता और कार्यकर्ता।
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:40 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:40 AM
Noida : नोएडा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सेक्टर 11 स्थित कार्यालय पर मनाई गई। सपा नेता रामवीर यादव, देवेन्द्र सिंह अवाना एवं देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Noida News :
श्रद्धांजलि के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में रामवीर यादव, नरेन्द्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वे मूलतः शिक्षक थे, किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर वे राजनीति में आये और समाजवादी पार्टी बनायी। मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक जीवन में 10 बार विधायक चुने गए और 7 बार सांसद भी रहे। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने। नेताजी का जीवन संघर्ष सफलता की अनूठी मिसाल है। उनका जीवन संघर्ष से भरा रहा। वह हम सभी के कलए प्रेरणादायक है। नेताजी गांव, गरीब, किसान, मजदूर की समास्याओं को समझते थे, इसलिए उन्हें धरतीपुत्र के नाम की ख्याति प्राप्त हुई। उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद वह कर दिखाया, जिस का सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए मुश्किल है।
सपा नेता देवेंद्र अवाना ने कहा कि नेताजी के किसानों मजदूरों और दबे कुचले लोगों के लिए किये गये कार्यों को याद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जैसे नेताजी कमजोरों की आवाज बने, वैसे ही हम लोग भी कमजोरों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे।
Noida News :
विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से ने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को आत्मसात करने की बात कही। चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी नेता ने किसानों की सुध ली तो वे नेता जी ही थे। इस मौके पर विक्की तंवर,यामीन खान आदि उपस्थित रहे।