Noida News : बरौला के केडी स्कूल के पास लावारिस मिला नवजात शिशु
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:17 AM
Noida : नोएडा। सेक्टर-49 के बरौला गांव में किसी कलियुगी कुंवारी मां ने लोक लाज के भय से नवजात बच्चे को खुले में मरने के लिए फेंक दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह किसी व्यक्ति ने डायल 112 को सूचना दी कि बरौला गांव में केडी स्कूल के पास एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ था और उसकी सांसे चल रही थीं। बच्चे की गर्भनाल भी नहीं काटी गई थी। पुलिस ने बच्चे को तुरंत सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बच्चा मिलने को लेकर बरौला में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि किसी कुंवारी मां ने लोक लाज के भय से बच्चे को यहां डाल दिया है। लोगों का कहना है कि जहां लोग बच्चों के लिए मनौतियां मांगते हैं, वहीं किसी कलियुगी मां ने अपने जिगर के टुकड़े को खुले में मरने के लिए छोड़ दिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे को यहां कौन डालकर गया था। वही, थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 56 के कूड़ेदान में पॉलिथीन के अंदर से कपड़े में लिपटा हुआ भ्रूण मिला है। भ्रूण करीब 6 माह का बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कूड़ेदान से भ्रूण को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।