Noida News : गंगा में डूबकर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी की मौत
Noida Authority employee dies by drowning in Ganga
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:09 AM
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग में चालक के पद पर कार्यरत एक ड्राईवर की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक गोताखोर शव बरामद करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उसके साथ गंगा नहाने गए चार अन्य ड्राईवरों को हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ कर रही है।
जन स्वास्थ्य विभाग में तैनात था मुकेश पाल
जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण के जन स्वास्थ विभाग में तैनात स्थाई कर्मचारी मुकेश पाल गाड़ी चलाता है। वह अपने अन्य 4 साथी रमेश यादव, विनोद यादव, अवधेश यादव तथा राकेश यादव के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय मुकेश यादव गंगा में डूब गया। काफी देर तक उसे तलाशने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
मृतक के साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा गोताखोरों को उतारा गया। पुलिस ने उसके साथ नहाने गए उसके चार साथी ड्राईवरों को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ कर रही है। चारों ड्राईवर भी नोएडा प्राधिकरण में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।