Noida News: नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) शीघ्र लांच करेगा 13 पेट्रोल पंप (Petrol pump) की योजना
भारत
चेतना मंच
13 Sep 2022 08:03 PM
Noida : नोएडा। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) शीघ्र ही 13 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन व पेट्रोल पंप की योजना लांच करने जा रही है। इसका आवंटन ई-नीलामी के जरिए होगा। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) इंदु प्रकाश सिंह (Indu Prakash Singh) ने दी।
ओएसडी श्री सिंह ने बताया कि नोएडा में इलेक्ट्रिक (Electric) से चलने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पिछले चार माह के दौरान 1200 इलेक्ट्रिक्स वाहनों का पंजीकरण कराया जा चुका है। ऐसे में इन वाहनों के चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टैशनों (charging stations) की आवश्यकता बढ़ेगी। इसी के मददेनजर प्राधिकरण अब विभिन्न सेक्टरों में 13 स्थानों पर पेट्रोल पंप व चार्जिंग स्टेशन (charging stations) की स्कीम (scheme) लांच करने जा रहा है।
उनके मुताबिक ये पेट्रोल पंप व चार्जिंग स्टेशन सेक्टर-50, 47, 105, 155, 159, 72, 137, 69, 122, 143 तथा 168 में स्थापित होंगे। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों में 1485 से लेकर 2000 वर्गफीट तक जगह उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) स्टेशनों के मालिकों से एक वर्ष का किराया वसूलेगा।
बता दें कि इसके पूर्व भी तीन बार यह योजना लांच की जा चुकी है। कोई आवेदक न मिलने के कारण चौथी बार यह योजना लांच की जा रही है।
पहले यह योजना वर्ष 2015-16, दूसरी बार 2019 तथा तीसरी बार 2020 में लांच की गयी थी। अब चौथी बार इसे लांच किया जा रहा है। प्राधिकरण को इस बार आवेदकों की अच्छी संख्या मिलने की उम्मीद है।