Noida News : यूपी-112 रेस्पॉन्स में नोएडा 10वीं बार प्रथम स्थान पर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:44 AM
Noida : नोएडा । यू0पी0 112(UP-112) के रेस्पान्स टाईम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने लगातार पूरे प्रदेश में फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है लगातार जनपद गौतम बुध नगर 10 वी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। अप्रैल माह 2022 में पूरे प्रदेश के यू0पी0 112 के रिस्पांस टाईम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। विगत माह जुलाई, 2021 से लगातार कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर ही रहा है।
वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 450 से 500 इवेन्ट प्राप्त होते है, जिनको कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर से डायल-112 से 65 चार पहिया पीआरवी व 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुँचकर कॉलर को त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर में अप्रैल माह में कुल 14,167 सूचनायें प्राप्त हुई, जिन पर पीआरवी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित सहायता प्रदान की गई। महिला की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये कमिश्नरेट में 6 महिला पीआरवी चलती है तथा हाईवे पर सुरक्षा एवं त्वरित रेस्पॉन्स के लिये 4 पीआरवी ईस्टर्न-पेरीफेरल तथा 2 पीआरवी यमुना-एक्सप्रेस-वे पर संचालित रहती है।
अप्रैल माह में कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर में शहरी क्षेत्र में पीआरवी का एवरेज रेस्पॉन्स टाइम 5 मिनट 28 सेकण्ड रहा तथा देहात क्षेत्र में पीआरवी का रेस्पॉन्स टाइम 6 मिनट 59 सेकण्ड रहा तथा कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर का अप्रैल माह का एवरेज रेस्पॉन्स टाइम 6 मिनट 27 सेकण्ड रहा। पीआरवी की उत्तम कार्यशैली व तकनीकी सहायता तथा जल्द से जल्द कॉलर को पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने के लिये पीआरवी कर्मियों को समय-समय पर 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स तथा प्रत्येक 6 माह के अन्तराल में सभी पीआरवी कर्मियों को 9 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाइन में सम्पन्न कराया जाता है। वर्ष 2022 में पीआरवी कर्मियों की बेहतर कार्य-कुशलता के लिये 10 जनवरी 2022 से 9 दिवसीय तथा 21 मार्च.2022 से 9 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स सम्पन्न कराया गया तथा वर्तमान में 25 अप्रैल.2022 से 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स कमिश्नरेट में संचालित है।