Noida News : एडवांस में अटेंडेंस लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 02:14 AM
Noida: नोएडा । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दो डाक्टरों, दो नर्स और एक वार्ड ब्वॉय को नोटिस देकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश सीएमएस को दिए हैं।
सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने औचक निरीक्षण किया। उनके अस्पताल में पहुंचने की सूचना फैलते ही अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। सीएमएस और डॉक्टर फौरन वहां पहुंच गए, लेकिन उपमुख्यमंत्री लोगों से उनका हाल जानते रहे और होने वाली परेशानियों को भी सुना। उन्होंने कई प्रकार की खामियां मिलने पर सीएमएस वीणा अग्रवाल से जवाब तलब भी किया अस्पताल में लोगों की भीड़ को देख उन्होंने ने अस्पताल की व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
उपमुख्यमंत्री ने औचक निरिक्षण के दौरान पाया कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटेंडेंस रजिस्टर में एडवांस में अटेंडेंस लगा रखी है उन्होंने 2 डॉक्टर, दो नर्स और एक वार्ड बॉय को नोटिस देकर सीएमएस से जवाब मांगा है। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की लंबी कतारें और उनको इलाज में हो रही देरी पर सीएमएस को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को यहां बहुत देर तक इंतजार ना करें करना पड़े इस की व्यवस्था की जाए।