Noida News: नोवरा चला रही वोटिंग बढ़ाने हेतु 'जाग्रति अभियान
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:06 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:06 AM
Noida News : नोएडा । शहर में वोटिंग बढ़ाने हेतु नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने अभियान चलाया हुआ है। कोरोना के चलते और पिछले वोटिंग ट्रेंड को देखते हुए इस बार चुनाव में वोटिंग प्रतिशत और कम जाने का अंदेशा है, जहाँ 2017 के चुनाव में नोएडा में मात्र 49 प्रतिशत की वोटिंग रही वहीँ दादरी विधान सभा में यह 61 प्रतिशत रही।संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि संस्था पोस्टर कैंपेन के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से और अन्य संस्थाओं को साथ लेकर शहर में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु जाग्रति अभियान चलाएगी। जिसमें से पोस्टर अभियान वह पहले ही शुरू कर चुके हैं, इस बार कोरोना के डर के बावजूद चुनाव आयोग द्वारा कई नई सुविधाएं भी जारी की हैं जहाँ कोरोना पीडि़तों का घर से ही वोट कर पाना और 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को घर से ही वोट देने की सुविधा शामिल है।
इसके आलावा सोशल डिस्टन्सिंग एवं मास्क लगाकर वोटिंग कर हम लोकतंत्र के इस महाकुम्भ में हिस्सा ले सकते हैं। अन्य संस्थाओं को साथ लेकर शहर की जनता से अपील की जाएगी। जिसमें वीडियो सन्देश,ऑनलाइन माध्यम से लोगों को जागृत किया जायेगा।
इसी सम्बन्ध में नोवरा की कोर कमिटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसके बाद यह निर्णय लिए गए जिसमें अध्यक्ष के आलावा उपाध्यक्ष अजय चौहान एवं महासचिव पुनीत राणा उपस्थित रहे।