Noida Metro: Skywalk scheme between Sector-52 and Sector-51 metro stations gets wings, construction will start in January
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:13 AM
Noida: नोएडा । मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने बड़ी बसों के संचालन में घाटे के बाद अब फिर फीडर बसों को चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी बसें मेट्रो स्टेशनों को भी जोड़ेंगी। फिलहाल 6 रूटों पर ये बसें चलाई जाएंगी।एनएमआरसी से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए एनएमआरसी ने नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (एनआइटी) जारी किए हैं। चयन होने वाली कंपनी को 10 वर्षों तक बसों का संचालन करना होगा।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक बस संचालकों द्वारा मेट्रो स्टेशनों को अपने रूट में शामिल किया जाएगा। यदि किसी रूट पर कम सवारी हुई तो उस रूट के फेरे कम किए जाएंगे तथा अधिक यात्रियों वाले रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। रोजाना हर फीडर बस को कम से कम 170 किमी तक बसों का संचालन करना होगा। फिलहाल ये 24 सीटर फीडर बसें 6 रूटों पर चलाई जाएंगी। बाद में रूटों का विस्तार किया जाएगा।
मालूम हो कि एनएमआरसी द्वारा पूर्व में चलाई गई बड़ी बसों से काफी घाटा लगा था। इसके बाद करोड़ों रूपये को लेकर मामला भी विचाराधीन था। अब फिर संशोधन के साथ एनएमआरसी छोटी फीडर बसें चलाने जा रहा है। एनएमआरसी को उम्मीद है कि सितंबर माह तक फीडर बसें चालू हो जाएंगी।