Noida News : अब श्रद्घा के नहीं, जेहादियों के होंगे 36 टुकड़े : सुरेन्द्र जैन
Noida News: Thousands of people gathered in the Shaurya Yatra of Bajrang Dal and VHP
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
Noida News : नोएडा महानगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में लगभग ढाई हजार गणवेशधारी बजरंगीयों ने पद संचलन कर समाज को जागृत करने का काम किया । इस अवसर पर बजरंगीयों का मार्गदर्शन करने के लिए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं प्रवक्ता सुरेंद्र जैन का उद्बोधन हुआ। सुरेंद्र जैन ने हिंदू समाज का आवाहन किया कि जब तक हिंदू समाज जागृत नहीं होगा तो श्रद्धा के 36 टुकड़े होते ही रहेंगे। अत: हिंदू समाज जागृत हो हुंकार भर कर खड़ा हो जाए तो यह देश को तोडऩे वाली ताकते भाग खड़ी होगी।
Noida News :
उमा नंदन कौशिक (विभाग मंत्री) ने भी लव जिहाद पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा की जो जिहादी भोली भाली बेटियों को अपना नाम और धर्म छुपा कर जो दूषित करने का प्रयत्न कर रहे हैं उनसे निपटने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण सक्षम है। इस अवसर पर नोएडा महानगर के अध्यक्ष लालमणि पांडे, बजरंग दल संयोजक गंगा, सह संयोजक आकाश दुबे, चंदन पांडे प्रेम भारद्वाज, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री विवेक मिश्रा, अनिल चतुर्वेदी प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, भगवती प्रसाद, नवनीत, प्रतीक, अनुराधा सक्सेना आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।