Noida News : न्यू नोएडा महायोजना पर आम लोगों की आपत्तियां व सुझाव लिए जाएं
Objections and suggestions of common people should be taken on New Noida Master Plan
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:49 PM
Noida News : नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 206वीं बोर्ड बैठक में न्यू नोएडा महायोजना के ड्राफ्ट में सीटीसीपी के सुझाव को शामिल करके उस पर आम लोगों की आपत्तियों व सुझावों को लेने का निर्णय लिया गया।
न्यू नोएडा यानि दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) के लिए प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्धनगर तथा बुलंदशहर के 80 गांवों को शामिल करके यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इसके लिए सलाहकार संस्था स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्कीटेक्ट द्वारा मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस ड्राफ्ट को बोर्ड बैठक के समक्ष रखा गया। जिस पर बोर्ड के सभी अफसरों ने आम लोगों की आपत्ति व सुझाव लेने का निर्णय लिया। अगली बोर्ड बैठक में इन सुझावों व आपत्तियों की रिपोर्ट रखी जाएगी।
बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि नोएडा प्राधिकरण समूह ग में खाली पदों को भरने के लिए एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।
नोएडा की 206वी बोर्ड बैठक में कुल 18 एजेंडे प्रस्तुत किए गए। इसमें से सात प्रस्तावों को पास किया गया। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक सचिव व नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई । बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सपे्रसवे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी मौजूद थे।
Noida News :
औद्योगिक संस्थागत, वाणिज्यिक व ग्रुप हाउसिंग बिल्डर्स जो भी आवंटी प्राधिकरण का बकाया वर्तमान दरों पर जमा करना चाहता है। उसके लिए बोर्ड पुर्ननिर्धारण स्कीम लेकर आ रहा है। योजना तीन महीने एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक रहेगी। पुर्ननिर्धारण में 20 प्रतिशत राशि 30 दिनों के अंदर जमा करनी होगी। 80 प्रतिशत राशि किस्तो में जमा की जा सकेगी। इसके लिए 1 अक्टूबर से आवेदन किए जा सकते है।
पेट्रोल पंप, सीएनजी व ई चार्जिंग स्टेशनों की योजना
प्राधिकरण ने कॉमर्शियल एक्टिविटी को बढ़ाने के लिए शहर के बड़े पार्क जिसमे बायोडाइवर्सिटी और औषधी पार्क सेक्टर-91 , एक्सप्रेस व्यू पार्क सेक्टर-93 व सेक्टर-150 में शहीद भगत सिंह पार्क में बनी हुई दुकानों और पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप और ई चार्जिंग पंप ई टेंडरिंग के जरिए आवंटित किए जाएंगे। इसमें शर्त है कि यदि टेंडर में तीन से कम आवेदन आते है तो योजना की तिथि को सात दिन बढ़ाया जाएगा। इसके बाद भी तीन से कम आने पर सात दिन के और बढाया जाएगा। इसके बाद पुराने वाले आवेदन कर्ता खुद ब खुदन इसमें जुड़ जाएंगे। इसी तरह कॉमर्शियल में सात सात दिनों के बढाया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण में समूह ग के खाली पदों को भरने के लिए एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत 44 कार्मिक रखे जाएंगे। इनका चयन कार्यदक्षता और गुण दोष के आधार पर किया जाएगा।
आवासी भूखंडों के निरस्तीकरण के बाद उसको रिस्टोर कराने के लिए आंवटी को निरस्तीकरण की तिथि से अधिकतम छह माह के अंदर रिस्टोर कराने के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए रिस्टोर करने के लिए विचार किया जाएगा।
नोएडा के सेक्टर-82 बस टर्मिनल को यूपीएसआरटीसी को हैंडओवर करने का निर्णय लिया गया। इस बस स्टेशन को सेक्टर-35 बस स्टेशन के साथ साथ सेटेलाइट बस टर्मिनल के रूप में प्रयोग किया जाएगा। बस टर्मिनल के भूतल और सेकंड फ्लोर के स्पेस को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा।