नोएडा प्राधिकरण का जल विभाग
.Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अफसरों की कड़ी चेतावनी का भी मातहत अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर कोई खासा असर नहीं दिख रहा है। अभी भी आदत से मजबूर कुछ लेट लतीफ कर्मचारी कार्यालय आने वाले अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।
आज प्राधिकरण के जल विभाग खंड-3 में प्रबंधक राजेश काुमार सुबह अपने कार्यालय में नदारद मिले। पूछने पर पता चला कि अभी तक ये महाशय कार्यालय नहीं आए। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि रोज विलम्ब से कार्यालय आना इनकी आदत में शुमार है। मामले की जानकारी होने पर जल एवं सीवर विभाग के उपमहाप्रबंधक आर.पी. सिंह ने वरिष्ठ प्रबंधक ए.के. वरूण को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिये । उनके निर्देश पर जल विभाग खंड-3 के वरिष्ठ प्रबंधक ए.के. वरूण ने राजेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह लेखा विभाग में भी आज कार्यालय खुलने के बाद भी कुछ कर्मचारी अपने कार्यालय पर नदारद मिले।
बता दें कि यह हाल तब है जब डीजीएम आरपी सिंह कई बार विभागों का औचक निरीक्षण करके कार्यवाही कर चुके हैं तथा समय पर ऑफिस न आने वालों को चेतावनी भी दे चुके हैं। लेकिन फिर भी कुछ अधिकारी व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।