Noida News : नोएडा । पश्चिमांचल विद्युत निगम (Paschimchal Vidyut Nigam) में अजब गजब नजारा देखने को मिल रहा है। गत कई वर्षों में जहां कई अधिकारियों के ऊपर शासन का चाबुक चला है। वहीं वर्षों से एक ही डिवीजन में तैनात बाबुओं के मजे आ रहे हैं। एक तरफ जहां अधिकारियों को सजा मिल रही है। वहीं बाबू को मजा आ रहा है।
Noida News :
नोएडा में कई ऐसे डिवीजन हैं जहां पर बाबू वर्षों से जमें हैं उनके ऊपर शासन या बड़े अफसरों की निगाहें नहीं पड़ती लेकिन अधिकारी अगर थोड़ी सी भी गलती कर देते हैं तो उन्हें सजा भुगतनी पड़ती है। बताया जाता है कि नोएडा के कई बाबू ऐसे हैं जो 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही सीट पर जमे हुए हैं और कई का स्थानांतरण होने के बाद भी बाबू अपने रसूख का उपयोग कर अपना स्थानांतरण रद्द करवा लेते हैं।