Noida News : एसी कमरों से निकलकर जब जमीन पर बैठे अधिकारी
Officers sitting on the ground after coming out of AC rooms
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:07 AM
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान गजब नजारा देखने को मिला। कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे किसानों के बीच एआरटीओ, विद्युत विभाग व पुलिस के अधिकारी पहुंचे और उन्हें जमीन पर बैठकर किसानों की समस्याओं को सुनना पड़ा।
भारतीय किसान यूनियन ने नेता पवन खटाना के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जाम भी लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद भाकियू के नेतृत्व में किसान एआरटीओ कार्यालय परिसर में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। भाकियू नेता पवन खटाना ने इस दौरान कहा कि आज कोई भी बात अधिकारियों के साथ बंद कमरे में नहीं होगी। जिन विभागों से जुड़ी किसानों की समस्याएं हैं, उन विभागों के अधिकारियों को पंचायत में आना होगा।
Noida News
अवैध पार्किंग के नाम पर काटे जाते हैं चालान
किसानों की मांग पर एआरटीओ सियाराम वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव, डीसीपी नोएडा जोन हरिश्चन्द्र, एसीपी रजनीश वर्मा, विद्युत विभाग के अधिकारी भी सेक्टर-33 एआरटीओ कार्यालय परिसर में भाकियू की पंचायत में पहुंचे और किसानों के साथ जमीन पर बैठकर ही उनकी समस्याओं को सुना। किसान नेता पवन खटाना ने इस दौरान कहा कि जब तक अधिकारियों से हमें ठोस जवाब नहीं मिलता, तब तक हम यहां टेंट लगाकर बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो बेमियादी धरना भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कभी एनजीटी का हवाला देकर 10 साल पुराने ट्रैक्टरों के चालान करने तो कभी अवैध पार्किंग के नाम पर किसानों के चालान काटे जाते हैं। जबकि सेक्टर-2 में महिन्द्रा शोरूम व अन्य स्थानों पर स्थित गाड़ियों के शोरूम के बाहर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहती हैं, उनके चालान नहीं काटे जाते।
पंचायत में मौजूद किसानों ने चेताया कि उत्पीड़न को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक भाकियू का धरना जारी था। अधिकारी अपने-अपने तरीके से किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।