Noida News : ईद पर सुरक्षा के लिए निकाला पैदल मार्च
भारत
RP Raghuvanshi
02 May 2022 06:06 PM
Noida : नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत सभी जोन के डीसीपी, सभी एडीसीपी के नेतृत्व में सभी एसीपी व थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए मेट्रो स्टेशन, मॉल, मार्केट, सर्राफा बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग करते हुये संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों को चेक किया गया।
पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध लोगों/वाहनों की चेकिंग के साथ साथ आमजन से कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की भी अपील की गई।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे द्वारा द्वारा एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा, थाना प्रभारी दनकौर व पुलिस बल के साथ कस्बा बिलासपुर में पैदल मार्च करते हुए मस्जिद व ईदगाह का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते हुये मौलाना व इमाम से बातचीत की गयी तथा इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गई और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह के नेतृत्व में एसीपी 2 नोएडा रजनीश वर्मा थाना प्रभारी फेस 1 वीरेश पाल गिरी व पुलिस बल के साथ सेक्टर-8, सेक्टर-9 व सेक्टर-10 के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, बाजार आदि में एंटीराईट उपकरण के साथ पैदल मार्च किया गया साथ ही नागरिकों से संवाद करते हुए शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने हेतु जागरूक भी किया गया।