Noida News : रक्षाबंधन पर प्राधिकरण ने दिया भाई-बहनों को तोहफा
Noida News: State's first structural audit policy implemented
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:24 PM
Noida : नोएडा । रक्षाबंधन पर्व पर नोएडा प्राधिकरण ने भाई-बहनों को तोहफा दिया है। नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक अगर कोई भाई अपनी बहन या कोई बहन अपने भाई को अपना मकान, प्लॉट, फ्लैट या दुकान ट्रांसफर करती है तो अथॉरिटी इस पर कोई फीस नहीं लेगी। इस प्रस्ताव को सीईओ रितु महेश्वरी ने मंजूरी दे दी है। बहुत ही जल्द अब इसको लेकर बोर्ड बैठक में बात की जाएगी। आपको बता दें कि अभी तक नोएडा अथॉरिटी किसी भी तरीके की आवासीय रजिस्ट्री पर 4 से 5 फीसदी तक फीस लेती है।
इस रक्षाबंधन पर नोएडा में रहने वाले भाई और बहन को प्राधिकरण ने बड़ा तोहफा दिया है। अब नोएडा शहर में रहने वाला कोई भी भाई अगर अपनी बहन के नाम प्रॉपर्टी करता है तो उसको कोई भी फीस प्राधिकरण को नहीं देनी होगी। इसके अलावा अगर कोई बहन अपने भाई के नाम प्रॉपर्टी करती है तो उसको भी कोई फीस नोएडा अथॉरिटी को नहीं देनी होगी। यह फैसला नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ने लिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के काल में बहुत लोगों की मौत हुई थी। उस दौरान काफी मामलों में देखा गया था कि बेटे की मौत के बाद दादा अपनी प्रोपर्टी अपने पोते के नाम करना चाहते थे, लेकिन भारी फीस होने के कारण काफी प्रतिशत लोग अपनी प्रॉपर्टी को ट्रांसफर नहीं कर सके, लेकिन नोएडा अथॉरिटी की इस पहल से शहर के लाखों लोगों को बड़ा फायदा होगा।