Noida News : गर्मी शबाब पर, जलापूर्ति का संकट गहराया
Noida News : 37.5 cusecs of additional Gangajal will be available from December
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:38 AM
Noida: नोएडा । गर्मी शबाब पर है। ऐसे में जीवन का मुख्य आधार पानी का टोटा शुरू हो गया है। कहीं पानी के लाले पड़े हैं तो कहीं गंदे पानी व कम जलापूर्ति का संकट है। सेक्टर-8,9,10 की झुग्गियों में पिछले करीब 10 दिनों से जलापूर्ति की समस्या चल रही है। जिसके कारण न सिर्फ आम लोग बल्कि रमजान माह में रोजेदारों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुददीन ने बताया कि पानी न होने से हजारों लोग 10 दिनों से परेशान हैं। आज उन्होंने जल एवं सीवर विभाग के उप महाप्रबंधक आर0पी0 सिंह को भी समस्या बताई तो उन्होंने जल खंड प्रथम के वरिष्ठ प्रबंधक संजय पाराशर से मिलने को कहा। संजय पाराशर ने दो-तीन दिनों में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। उधर सेक्टर- 50, 51, 12, 22, 71 आदि सेक्टरों में कम दबाव पर तथा गंदा पानी आने की शिकायत मिल रही है। सेक्टर-51 में तो पानी इतना गंदा है कि नहाना-धोना व कपड़ा धोना भी संभव नहीं है। लेकिन इस ओर जल विभाग गंभीरता से पहल करता प्रतीत नहीं हो रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी ?
जल खंड-। के वरिष्ठ प्रबंधक संजय पाराशर का कहना है कि डीएनडी के पास गंगा जल को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसे ठीक किया जा रहा है। इसे ठीक होने में करीब दो दिन का वक्त लग सकता है। इसके बाद जलापूर्ति सुचारू हो पाएगी।