Noida News : प्राधिकरण के डेढ़ दर्जन अधिकारी तथा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कई बीमार
Noida News: State's first structural audit policy implemented
भारत
चेतना मंच
17 Jan 2022 07:56 PM
Noida News : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप से अछूता नहीं है। यहां पर डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। उसमें से अधिकांश होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रमुख महाप्रबंधक, तहसीलदार, ओएसडी, प्रबंधक समेत डेढ़ दर्जन कर्मचारी भी करोनो से पीडि़त हैं।इनके अलावा 40-50 अधिकारी-कर्मचारी बीमार हैं जिन्होंने टेस्ट नहीं कराए। खास बात यह है कि इसी बीच जिले में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस के तहत कार्यालय में 50 प्रतिशत स्टाफ के काम करने की व्यवस्था समेत अन्य नियम लागू हैं। अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन प्रयास है कि जल्द से जल्द समय में लोगों के प्राधिकरण संबंधी कामकाज किए जाएं।
प्राधिकरण से संबंधित संपत्ति की रजिस्ट्री कराने, टीएम, म्यूटेशन, एक्सटेंशन, मार्गेज, नक्शा पास कराने सहित अन्य काम में 15-20 दिन से लेकर एक महीने तक का समय लग सकता है जबकि संबंधित काम की समय-सीमा करीब एक सप्ताह है। नोएडा प्राधिकरण की सभी तरह की संपत्तियां (आवासीय भवन, औद्योगिक, संस्थागत, भूखंड, ग्रुप हाउसिग) लीज पर आवंटित हैं। इन सभी संपत्तियों में, जो भी प्रक्रिया होगी, उससे संबंधित कामकाज नोएडा प्राधिकरण में होता है। इसके अलावा किसी को मकान बनवाना है तो उसके नक्शा पास कराने के लिए भी नियोजन विभाग है। ऐसे में संबंधित कामकाज के लिए रोजाना 700-800 लोग सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में आते हैं। इसके अलावा लोग ऑनलाइन आवेदन करते हैं। ऐसे में इन सभी का काम प्रभावित हो रहा है।