Noida News : अग्निपथ योजना का विरोध करने वाला गिरफ्तार
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
RP Raghuvanshi
22 Jun 2022 07:45 PM
Noida : नोएडा । थाना जेवर पुलिस ने गत दिनों केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में जेवर टोल प्लाजा पर जाम लगाकर तोडफ़ोड़ करने के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चांचली गांव से शिवम पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 17 जून को अग्नीपथ योजना के विरोध में हुए प्रदर्शन व तोडफ़ोड़ में शामिल था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने,वाहनों मे तोडफ़ोड़ करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 75 नामजद सहित करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूर्व में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।