Noida / Delhi : नोएडा/दिल्ली । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट के नेतृत्व में नोएडा व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सुबह 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचे। तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन में शिरकत की।
जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ईडी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साजिश कर फंसाने में लगी है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बार बार ईडी कार्यालय बुलाकर दमन करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस केन्द्र सरकार व ईडी का विरोध किया है।
नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने बताया कि आज भी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है। इस मामले का कांग्रेस पार्टी नोएडा व जनपद गौतमबुद्धनगर की टीम पहले दिन से विरोध कर रही है। जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट, पीसीसी सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सहाबुदीन, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई राजकुमार मोनू, पूर्व महासचिव नरेन्द्र भाटी, एनएसयूआई का उपाध्यक्ष विरेन्द्र मुखिया, जिला अध्यक्ष एससीएसटी धर्मपाल सिंह वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष जीनवाल, एनएसयूआई दादरी अध्यक्ष युवराज नागर, महासचिव कपिल भाटी,हरीश लोहिया,रामचन्द्र गुप्ता,परमवीर लोहिया,गौरव अधना सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।