Noida News : फीस वृद्घि का जूता पॉलिश व चंदा मांगकर किया विरोध
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:40 AM
Noida : नोएडा। महंगाई के साथ-साथ स्कूल में पढऩे वाले बच्चों की भी फीस लगातार बढऩे से अभिभावक परेशान हैं। स्कूल मैनेजमेंट के द्वारा लगातार फीस वृद्धि से अभिभावक परेशान है बच्चों को स्कूल तक ले जाने का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज में वृद्धि के कारण और फीस में वृद्धि के कारण एनसीआर पेरेंट्स एसोसिएशन और निफोमा के सदस्यों ने अनूठा प्रदर्शन किया है जिसमें वह सड़क पर बैठकर लोगों के बूट पॉलिश कर रहे हैं और उससे मिले चंदे को वह स्कूल में जमा करेंगे
नोएडा एक्सटेंशन में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास स्कूल में बच्चों की लगातार फीस वृद्धि से नाराज होकर यह लोग बूट पॉलिश करने के लिए मजबूर हैं। इनका कहना है कि कोरोना वायरस अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ लेकिन स्कूल मैनेजमेंट के लोग बच्चों की फीस लगातार वृद्धि करते आ रहे हैं। पिछले 2 साल में अब तक 10 परसेंट का फीस वृद्धि का इजाफा इन्होंने किया है।