Noida News : आबादी क्षेत्र में सीबीजी प्लांट लगाने का विरोध
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:07 AM
Noida : नोएडा । शहर के सामाजिक संगठन नोएडा सिटीजन फोरम ने सेक्टर-123 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आबादी क्षेत्र में लगाए जाने वाले सीबीजी प्लांट के प्रस्ताव को जनहित में निरस्त करने की मांग की है। संगठन ने गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा को इस संबंध में एक पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि प्राधिकरण सेक्टर-123 में बायोगैस प्लांट लगाने जा रहा रही है जिसमें शहर भर का कूड़ा एकत्र करके गैस बनाने का संयंत्र प्रस्तावित है। संगठन के अध्यक्ष पी.एस. जैन ने बताया कि कूड़े से संबंधित कोई भी संयंत्र आबादी क्षेत्र से कम से कम 2 किलोमीटर दूर लगने चाहिए। बावजूद इसके प्राधिकरण इसे आबादी क्षेत्र में लगा रहा है। उन्होंने सांसद से मांग की है कि प्राधिकरण की इस प्रस्तावित योजना को निरस्त करवाया जाए तथा प्लांट को अन्यंत्र निर्जन स्थान पर लगवाया जाए।
सांसद से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सचिव गरिमा त्रिपाठी, संयुक्त सचिव डा. रेनू शुक्ला, चक्रधर मिश्रा एवं शेखर धर उपस्थित रहे।