Noida News : सेवा सप्ताह के कार्यक्रम हर सेक्टर में करें आयोजित
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 10:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 10:20 PM
Noida : नोएडा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कल से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े में सभी कार्यकर्ता ताकत झोंक दें। हर सेक्टर तथा गांवों में पार्टी के कार्यक्रम व रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। यह आहवान किया गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने। वे आज बधाई देने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
त्रिपुरा के प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा शहरी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. प्रसेनजीत मैत्रा व उनकी टीम ने डा. महेश शर्मा को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष भाजपा शहरी मोर्चा डॉ प्रसनजीत मैत्रा व मोर्चा के पदाधिकारियों ने गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में नोएडा महानगर के सभी सेक्टरों में मनाने को लेकर भी चर्चा की।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला सह कोषाध्यक्ष सत्य नारायण महावर, दीपक अवाना, मनोज भारद्वाज, नेत्रपाल अवाना, अरुण शर्मा, संतोष खंडूड़ी, विनोद मिश्रा, संजय बैसला, ब्रजेश नारायण शुक्ला, निखिल पंडित, राजीव राणा, सुमित गुप्ता, परमिंदर राघव ,अखिलेश पाल, एस एस मिश्रा मौजूद थे।