Noida news : नोएडा । स्टेलर ग्रीन अपार्टमेंट के सामने वाला ग्राउण्ड, सोम बाजार रोड, सैक्टर-43,छलेरा नौएडा में दिव्य ज्योति जाग्रति सँस्थान के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 20 अक्टूबर तक कथा व्यास पीठ पर सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञा विदुषी सुश्री कालिँदी भारती शिष्या (आशुतोष महाराज) द्वारा सुनाई जाएगी।
Noida News :
कथा स्थल से मँगल कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान डा.विजय सिहँ चौहान, कार्यक्रम सँयोजक ठा.मानसिहँ चौहान, एवं ठा.करतार सिहँ चौहान तथा सहयोगी बन्धु लायन धीरज गोयल एवं श्री मुकुल वाजपेई मिडिया प्रभारी ने झँडी दिखाकर प्रारंभ कराया। धर्म, अध्यात्म-विज्ञान ,भक्ति-रस एवं मधुर सँगीत से परिपूर्ण कथामृत का पान कराते हुए भागवत महात्म्य एवं अभिमन्यु प्रसँग का विस्तार से वर्णन किया गया।
इस अवसर पर नौएडा शहर एवं ग्रामीणों ने काफी तादाद मे एकत्रित होकर आनन्द के साथ शालीनता से कथा पाठ को सुना।