Noida News : काली बाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे पंकज व नवाब सिंह
Pankaj and Nawab Singh reached Kali Bari Durga Puja pandal
भारत
RP Raghuvanshi
03 Oct 2022 05:40 PM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-26 काली बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा के अवसर पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह व उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने सभी नोएडावासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया क्योंकि उनके अथक प्रयासों के कारण अब 'दुर्गा पूजा' को यूनेस्को द्वारा 'अमृत सांस्कृतिक विरासत' के रूप में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
वही नोएडा काली बाड़ी समिति के द्वारा देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, करतार चौहान, शहरी मोर्चा अध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मैत्रा, काली बाड़ी मंदिर के प्रेसीडेंट अशोक आर्य, सोम मंडल, शंकर सेन गुप्ता, डॉ रूद्र दासगुप्ता, सत्यनारायण महावर, प्रवेश चौहान, अनुपम बनर्जी, चेतन, सोनू राणा, लोकेश कश्यप, कैप्टन रंजीत मुखर्जी,ऋतिक, अनूप तिवारी, राम जी चंदेल, अरविंद , विकास सभी श्रद्धालु साथ रहे।