New Delhi / Noida : नई दिल्ली/ नोएडा। लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव विनोद भारद्वाज ने अपनी पार्टी का विलय राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) में कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की मौजूदगी में पार्टी का विलय हुआ।
रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रालोजपा और मजबूत होगी । लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंडित विनोद भारद्वाज ने कहा कि सभी लोग पूरी निष्ठा व इमानदारी से रालोजपा को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे और पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर रामजी सिंह, जोसेफ, जियालाल, सुभाष बिहारी, निहारिका, विनोद सहित अन्य लोग मौजूद थे।