Noida News : फोनरवा ने नेताजी को दी भावभीनी श्रद्घांजलि
Phonearva pays heartfelt tribute to Netaji
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:19 PM
Noida News : नोएडा। फोनरवा कार्यालय में फोनरवा और आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को पुष्प अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Noida News :
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा नोएडा के सभी निवासी इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं, नेताजी का जींवन हम सबके लिए एक सीख है। महासचिव के के जैन ने कहा कि नेताजी का जाने से पूरे देश मे शोक की लहर है उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर काम किये। अशोक मिश्रा ने कहा कि नेताजी को यू ही धरतीपुत्र नही कहा गया वह जमीन से जुड़े नेता थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, अशोक मिश्रा, जेपी उप्पल, विजय भाटी, आर के सिंह, अशोक त्यागी, पवन यादव, सुशील यादव, प्रदीप मिश्रा, सुशील यादव, श्याम सिंह यादव, कोशिन्द्र यादव, सोविन्दर यादव, देवेंद्र कुमार, भूषण शर्मा, टीसी गौड़, समयपाल, देवदत्त शर्मा, बंटी यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।