Noida News : सेक्टर की समस्याओं को लेकर फोनरवा ने की प्राधिकरण के अफसरों संग बैठक
Noida News: Phonerwa held a meeting with the officers of the authority regarding the problems of the sector
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:51 AM
Noida News : नोएडा फेडरेशन ऑफ नोयडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(फोनरवा) ने आरडब्लूए की समस्याओं के समाधान के लिए वर्क सर्किल तीन,चार और पांच के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक ऐ के जैन, डीएल वर्मा,अरविंद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर(हॉर्टिकल्चर) आनंद मोहन, प्रबंधक उमेश कुमार तथा सभी संबंधित विभाग के सहायक अधिकारी उपस्थित थे।
Noida News :
इस बैठक में 30 से अधिक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने भाग लिया। ज्यादातर पदाधिकारियों ने सेक्टरों में एंक्रोचमेंट, पेड़ों में कीड़े लगना तथा पेड़ो की प्रूनिंग, पार्कों में नए झूले लगाने, बारातघर के निर्माण तथा सेक्टरों में विकास के कार्य धीमी गति से होने की शिकायत की।