Noida : नोएडा । थाना फेज-3 पुलिस ने होटल के कमरे से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने के आरोप में एक होटल कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि मामूरा गांव स्थित बॉलीवुड स्पाइस होटल के कमरे से सत्यपाल यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गई थी। इस मामले में सत्यपाल यादव ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच पड़ताल व होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर होटल कर्मी राहुल पुत्र विजेंद्र पर पुलिस का शक गहराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल को मामूरा चौक टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है।