Noida News : नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक हीस्ट मुहिम
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:51 PM
Noida : नोएडा । पर्यावरण की सुरक्षा और नोएडा को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने प्लास्टिक हीस्ट अभियान की शुरूआत की है। साथ ही प्लास्टिक की खपत को कम करने के लिए शहरवासियों से सुझाव भी मांगे हैं। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम नहीं हुआ। 1 जुलाई से अधिकांश सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध प्रभारी होगा। नोएडा प्राधिकरण भी सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत एचसीएल फांउडेशन के साथ मिलकर पिछले दिनों प्लास्टिक हीस्ट अभियान की शुरूआत सेक्टर-18, ब्रहमपुत्र बाजार, गंगा शॉपिंग काम्पलेक्स, गोदावरी बाजार और सेक्टर-50 बाजार से की गई। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व फिर अन्य सेक्टरों में घर-घर जाकर प्रचार किया गया। 6 माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत फाउंडेशन डंप साइटों से काफी मात्रा में कचरे को डायवर्ट करेगा तथा प्राधिकरण के कर्मचारियों के साथ मिलकर बाजारों से प्लास्टिक की थैलियों स्ट्रॉ और अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं को जब्त करेगा।