Noida News : काम करते समय प्लंबर की संदिग्ध हालात में मौत
Plumber died under suspicious circumstances while working
भारत
चेतना मंच
25 May 2023 08:21 PM
नोएडा (चेतना मंच)। गिझोड़ गांव में एक बेसमेंट में काम करते हुए प्लंबर की संदिग्ध मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
गिझोड गांव में रहने वाला आदित्य माझी पुत्र नरहरी माझी प्लंबर का काम करता था। बुधवार को वह गांव में ही एक व्यक्ति के बेसमेंट में पानी का कनेक्शन चेक करने गया था। इसके पश्चात वह घर नहीं लौटा। परिजन उसके फोन पर लगातार कॉल कर रहे थे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। परिजन उसे तलाशते हुए बेसमेंट में पहुंचे तो आदित्य माझी वहां मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। 25 वर्षीय सावन अपने परिजनों के साथ बरौला गांव में रह रहा था। बीती शाम उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में सावन अकेला था। कुछ समय बाद परिजन जब वापस घर लौटे तो उन्हें सावन फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने सावन को फांसी के फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सावन का अपने परिजनों से अक्सर विवाद होता रहता था।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।