Noida News : पैसों के लेनदेन को लेकर कर दी प्लंबर की हत्या
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:19 AM
Noida News : नोएडा। केंद्रीय विहार के नाले से गत दिनों प्लंबर (Plumber) का शव मिलने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि प्लंबर (Plumber) की पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या (The Killing) की गई है। शिकायत के बावजूद भी थाना फेस-2 पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। मृतक के चाचा ने इस संबंध में गौतमबुद्घनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
Noida News :
बता दें कि मूल रूप से उड़ीसा (Odisha) का रहने वाला चंदन कुमार (Chandan Kumar) पुत्र अजीत प्लंबर था और अपने परिवार सहित गेझा गांव में रह रहा था। चंदन कुमार गत 6 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस संबंध में अजीत कुमार ने 12 जनवरी को अपने बेटे के लापता होने की गुमशुदगी थाना फेस-2 में दर्ज कराई थी। गत 15 जनवरी को केंद्रीय विहार के पास वाले नाले से एक शव बरामद हुआ जिसकी शिनाख्त चंदन कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
Noida News
इस संबंध में मृतक चंदन कुमार (Chandan Kumar) के चाचा हलदर पैटल (Haldar Patel) ने चंदन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) को एक पत्र लिखा है। पत्र में हलदर पैटल ने बताया कि उसका भतीजा चंदन सेक्टर-82 केंद्रीय विहार (Sector-82 Kendriya Vihar) में दीपक के यहां कार्य कर रहा था। चंदन के दीपक, दिनेश व रंजन से काम के काफी पैसे लेने थे। कार्य करवाने के बाद भी चंदन को इन लोगों द्वारा पैसे नहीं दिए जा रहे थे और उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गत 6 जनवरी को चंदन दीपक के यहां काम करने के लिए गया था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। करीब 6 दिन बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ।
Noida News
हलदर का कहना है कि पैसों के विवाद में तीनों ने मिलकर उसके भतीजे की हत्या कर दी है। इस संबंध में थाना फेज-2 (Thana Phase-2) व गेझा चौकी प्रभारी से भी शिकायत की गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हलदर ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी (Arrest) की जाए।